GoddaNews: लद्दाख में सड़क बनाने के लिए जाने के इच्छुक मजदूरों का हो रहा है निबंधन- उपायुक्त



ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- शुक्रवार को  उपायुक्त गोड्डा किरण पासी ने जानकारी देते हुए बताया कि बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन द्वारा लद्दाख में सड़क निर्माण एवम् अन्य काम करने के लिए मजदूरों की आवश्यकता है। इसके लिए श्रम कार्यालय गोड्डा में इसका निबंधन कराया जा रहा है। इच्छुक श्रमिक निबंधन करा सकते हैं। निबंधन कराने के उपरांत उन श्रमिकों को लद्दाख भेजा जाएगा। दिनांक 13-06-2020 दिन शनिवार को पहली ट्रेन लद्दाख के लिए दुमका से खुलेगी। जिन श्रमिकों ने निबंधन कराया है उन सभी श्रमिकों को इस ट्रेन के माध्यम से लद्दाख भेजा जाएगा।
अलग-अलग कंपनियों के द्वारा अनस्किल्ड मजदूरों के लिए जो न्यूनतम दर निर्धारित है वह 15900 रुपए प्रतिमाह से लेकर 23000 रुपए प्रतिमाह तक निर्धारित है।‌
                              
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें