![]() |
ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त किरण पासी के द्वारा जिले मे अवैध बालू के उठाव को लेकर खनन विभाग के साथ में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। जिले में हो रहे अवैध खनन एवं ट्रकों की परिचालन में ओवरलोडिंग पर रोक लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। खनन विभाग के द्वारा जिले में बालू के अवैध व्यापार धंधे पर रोक लगाने हेतु उपायुक्त के द्वारा खनन विभाग आवश्यक कदम उठाने के संकेत दिए । उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी आपस में समन्वय स्थापित कर जिले में अवैध खनन पर यथाशीघ्र रोक लगाएं एवं जहां भी समस्याएं आती है तो संबंधित विभाग के द्वारा उनका निराकरण किया जाएगा। महोदया के द्वारा जल्द से जल्द अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु निदेश दिए गए। सरकारी योजनाओं में उपलब्ध कराए जा रहे बालू के लिए विशेष वाहनों में बैनर लगाना अनिवार्य है जिसमें सरकारी योजना के उपयोग हेतु सारा डिटेल्स उपलब्ध हो यह ध्यान रहे कि जिस भी पार्टी के द्वारा बालू का उठाव किया जा रहा है उन्हें जितनी गाड़ियां आवंटित की गई है उतनी ही गाड़ियां निश्चित समय स्थान पर पहुंचे किसी प्रकार की गड़बड़ियां होने पर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर उपविकास आयुक्त सुनील कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी महागामा हरिवंश पंडित, जिला खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें