ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त गोड्डा किरण पासी के द्वारा जिले के प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित की गई । प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त के द्वारा बताया गया विशेष कर कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार के बचाव एवं रोकथाम के लिए कोरोना वारियर्स के रूप में जिले के सभी का महत्वपूर्ण योगदान है जिसके फल स्वरुप आज हम सभी सुरक्षित हैं। उपायुक्त के द्वारा जिले में प्रवासी मजदूरों के लिए किए गए इंतजाम पर विशेष रुप से जिले के मीडिया कर्मियों के साथ जानकारी प्रदान की गई। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि जिले में अभी तक एक भी कोरोना संक्रमण से संक्रमित व्यक्ति नहीं है। पोड़ैयाहाट प्रखंड के लता गांव में एक संक्रमण पाया गया था जो इलाज के दौरान क्वॉरेंटाइन किए गए थे एवं वे अभी बिल्कुल ही ठीक है। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि वाहन कोषांग द्वारा कोविड-19 में कार्य हेतु 90 बसें एवं 37 चार पहिया वाहनों का अधिग्रहण किया गया और प्रवासी मजदूरों को स्थानीय गोड्डा कॉलेज गोड्डा एवं एग्रीकल्चर कॉलेज गोड्डा में सभी इंतजाम किए गए थे।जिला प्रशासन की टीम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा रेड जोन एवं ग्रीन जोन से आए मजदूरों एवं छात्रों का अलग अलग वाहन से उन्हें आवश्यकतानुसार क्वॉरेंटाइन सेंटर एवं उनके घर तक पहुंचाया गया।यह जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। रिसेप्शन सेंटर के प्रभार के रूप में उप विकास आयुक्त सुनील कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई तथा उन्हें सहयोग करने हेतु विवेेक सुमन उप निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा,जिला कल्याण पदाधिकारी जय प्रकाश मेहरा, जिला खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री अनिल टूडू प्रोबेशन ऑफीसर विजय कुमार, प्रतिनियुक्ति की गई थी। कार्मिक कोषांग द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा द्वारा उपलब्ध कराए गए होमगार्ड के साथ और प्रवासी मजदूरों को लाने हेतु विभिन्न स्थानों पर वाहन भेजे गए जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी गोड्डा मनोज कुमार एवं उनकी टीम के द्वारा दिन रात पुरजोर मेहनत की गई
।उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 37278 प्रवासी मजदूर अभी तक आए हैं जो मुख्यतः निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे।जिनके लिए रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, एवं जिले में चलाए जा रहे अन्य योजनाओं से जुड़कर उन्हें रोजगार प्रदान की जा रहे हैं। उनके द्वारा बताया गया कि अवैध शराब में संलिप्त महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें भी रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा 1024 और प्रवासी मजदूरों और छात्रों को छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश,उड़ीसा,बिहार से भी बसों के माध्यम से उन्हें लाया गया श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन होने के फलस्वरूप राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशन यथा रांची (हटिया) धनबाद सरिया( गिरिडीह) जमशेदपुर,डाल्टनगंज,गढ़वा,बरकाकाना, हजारीबाग,कोडरमा,बोकारो,जसीडीह से बाहर भेजकर श्रमिकों को वापस लाया गया स्थानीय विधायक/ सांसद एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्यवाही करते हुए यथासंभव प्रवासी मजदूरों को वाहन भेजकर भी वापस लाया गया। वाहन कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी /कर्मियों के द्वारा अनवरत 24 घंटे लगातार सराहनीय एवं जिम्मेदारीपूर्वक भूमिका निभाई गई।
उपायुक्त के द्वारा जिले की सभी प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को धन्यवाद देते हुए बताया गया कि आप सभी के सहयोग एवं जिलेवासियों के सहयोग से ही कोरोना के संक्रमण से लड़ने में हम लोगों को जीत हासिल हुई है और आगे भी जीत की प्रक्रिया जारी रहेगी। हमें अपने घरों में सुरक्षित रहने के संदेश हरेक जिलेवासियों को पहुंचाना है, ताकि कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सके।उन्होंने मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के संदेश जिलेवासियों को दिया। साथ ही साथ जिले वासियों से अपील की गई कि आप अपने घरों में रहें सुरक्षित रहें और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
मौके पर उप विकास आयुक्त सुनील कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा हरिवंश पंडित, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी विवेक सुमन, एवं जिले के सभी मीडिया कर्मी उपस्थित थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें