GIRIDIH NEWS:सरिया पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

ग्राम समाचार गिरिडीह




सरिया/गिरिडीह: सरिया पुलिस ने सोमवार की दोपहर को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान बिना मास्क लगाए तथा बगैर हेलमेट पहने बाइक चला रहे लोगों को अपना लक्ष्य बनाया।  चेकिंग अभियान सरिया बाजार के विभिन्न चौक-चौराहों पर चलाया गया।जिसमें सरिया थाना के सामने, विवेकानन्द चौक,झण्डा चौक,काला रोड मोड़ आदि स्थानों पर वाहन चेकिंग किया गया। इसका नेतृत्व थाना प्रभारी आर एन चौधरी व विनोद उपाध्याय  कर रहे थे। जांच क्रम में  कई बाइक चालक जिन्होंने न ही मास्क लगाया था न ही हेलमेट  ऐसे लोगो को कड़ी डांट फटकार लगायी गयी। तो कईयों को वापस लौटाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान कई लोग बाइक घुमाकर भागते दिखे।


बिनोद कुमार ग्राम समाचार सरिया गिरिडीह
Share on Google Plus

Editor - BINOD KUMAR, GIRIDIH

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें