फ़ाईल फ़ोटो: राष्ट्रीय यादव सेना जिलाध्यक्ष शांति गोपाल महतो |
ग्राम समाचार, दुमका। राष्ट्रीय यादव सेना के झारखण्ड प्रदेश के जामताड़ा जिला अध्यक्ष पद पर युवा समाजिक कार्यकर्ता शान्ति गोपाल महतो का मनोनयन राष्ट्रीय यादव सेना के राष्टीय अध्यक्ष मनोज यादव एवं झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष प्रो० कृष्णदेव प्रसाद यादव ने किया । उन्होंने समाज हित कार्यों से जुड़े शान्ति गोपाल महतो शुभकामनाएं दी व कहा कि हमेशा संगठित होकर समाज के निचले पायदान के दबे कुचले एवं शोषित पीड़ित वर्ग के लोगों को संगठन मे जोड़कर समाजिक न्याय देना ही हमारे संगठन राष्ट्रीय यादव सेना का मुख्य उद्देश्य है ।संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक विस्तार किया जा रहा है संगठन का उद्देश्य सच्चाई और अच्छाई की तलाश स्वयं के अंदर उजागर करना है। इसी नक्शे कदम पर चलकर तथा संगठित होकर गरीब-गुरबा लोगों की आवाज बुलंद कराना समाजिक कार्यकर्ता का मुख्य कार्य होता है ।
मनोनयन पत्र |
संगठन इसलिए नही बनाऐ जाते,कि हम संगठन मे रहकर टुटे,बल्कि इसलिए बनाऐ जाते है कि हम अपने हक कि लड़ाई को और ताकत के साथ साबित कर सके। राष्ट्रीय यादव सेना के जामताड़ा जिला अध्यक्ष बने शान्तिगोपाल महतो ने अपने संबोधन मे कहा की यदुवंशी जाति के उत्थान के लिऐ हमेशा से समाजिक कार्य करते आ रहे है। हमारा सदैव लक्ष्य समाज को तोड़ने नही बल्कि समाज को जोड़ने का काम रहा है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इसी तरह से समाज हित मे हमेशा अग्रणी रहकर योगदान देते रहेंगे। वरीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के दिए दायित्व का निर्वहन करते उसमें खरा उतरने का हर सक्षम प्रयास करेंगे। जिला स्तर मे यदुवंशी समाज का आवाज बनकर काम करेंगे तथा अधिक से अधिक सम्मानित सज्जनों को राष्ट्रीय यादव सेना जामताड़ा जिला मे जोड़कर संगठन का व्यापक विस्तार भी आने वाले समय में किया जाऐगा।
केसरीनाथ यादव,ग्राम समाचार, दुमका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें