Bounsi News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

ग्राम समाचार, बौंसी, बांका।बौंसी थाना क्षेत्र के कुरावा गांव में दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी हो गया। दोनों ही पक्षों ने थाना में आवेदन देकर 24 नामजद पर केस दर्ज कराई गई है। जिसमें पहले पक्ष के कुरावा गांव की अनिता देवी ने
प्रधानमंत्री आवास योजना द्वारा बनाए जा रहे घर में घुसकर लाठी-डंडे एवं राड से मारपीट एवं तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए डहुआ गांव के सैफुल्लाह अंसारी सहित 15 लोगों पर केस दर्ज कराई गई है।

वहीं दूसरा पक्ष के डहुआ गांव निवासी सैफुल्लाह ने अनिता देवी सहित नौ लोगों पर खतियानी जमीन पर मकान बनाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज की गई है‌। मामले की छानबीन की जा रही है।
मदन कुमार झा, ग्राम समाचार, बौंसी
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें