Bounsi News: पीडीएस दुकानदार बदलने की मांग को लेकर अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ग्राम समाचार,बौंसी, बांका।फागा गांव के राशनकार्डधारियों एवं एबीभीपी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रामाशंकर सिन्हा ने  एसडीओ एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर पीडीएस दुकानदार बदलने की मांग की है।
लाभुकों ने बताया कि गांव से आने जाने में आठ किलोमीटर की दूरी रहने के कारण खाद्यान्न उठाने में परेशानी हो रही है। पीडीएस दुकानदार के द्वारा लाभुकों को गत मई माह का अनाज का वितरण नहीं किया गया है। लाभुक संगीता देवी ,पूजा देवी, गौरी देवी ,भवानी देवी, संजय साह, कारू साह आदि ने एसडीओ को आवेदन देकर नजदीकी पीडीएस दुकानदार के पास खाद्यान्न आपूर्ति की मांग की है।
जानकारी हो कि गांव के पूर्व पीडीएस दुकानदार कृष्णदेव चौधरी को लाभुकों द्वारा शिकायत मिलने पर खाद्यान्न आपूर्ति में अनियमितता के दोषी पाए जाने पर एसडीओ द्वारा लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद ग्रामीणों को अनाज उठाव में काफी परेशानी हो रही है।
मदन कुमार झा,ग्राम समाचार, बौंसी
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें