Bounsi News: बौंसी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है कोरोना का मामला

ग्राम समाचार, बौंसी, बांका।बौसी प्रखंड में लगातार कोरोना का मामला बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को पहला मामला बौसी प्रखंड के गोकुला गांव से आया, दूसरा अंगारू जबडा पंचायत के जबडा गांव का है, जहां पर एक व्यक्ति को करोना पॉजिटिव पाया गया है गोकुला गांव में जिस व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है उसकी ट्रैवल हिस्ट्री से पता चला कि वह ट्रेन के द्वारा मुंबई से आए थे, जबकि जबडा में भी जो करोना पॉजिटिव  निकला है वह भी मुंबई से अपने पर्सनल गाड़ी से आया है।

जैसे ही इस बात की जानकारी हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को बाँका के ऐसोलेशन सेंटर में भेज दिया। साथ ही दोनों के फैमिली की जांच के लिए रखा गया है। जानकारी हो कि अब तक बौसी में कोरोना मरीज की संख्या 15 हो चुकी है।
मदन कुमार झा, ग्राम समाचार, बौंसी
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें