Banka News: बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 के निर्वाचन संबधी कार्यो को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई

ग्राम समाचार, बांका।जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह– जिला पदाधिकारी बांका, सुहर्ष भगत की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन, 2020 के निर्वाचन संबंधी कार्यों को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा बताया गया कि सतत अद्यतीकरण के दौरान लंबित दावा/आपत्ती प्रपत्रों का निष्पादन का कार्य ससमय पूर्ण किया जाए। इसके अलावे जिला पदाधिकारी ,बांका द्वारा मतदाता सूची स्वास्थ्य संकेतकों लिंगानुपात में सुधार हेतु अबतक किए गये कार्य लॉजिकल एरर एवं डी0एस0ई0 के संबंध में अब तक की की गई कार्यवाई, मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन के बारे में अद्यतन जानकारी प्राप्त किया गया।
जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा संबद्ध वोटरों की संख्या के आधार पर आकलन करते हुए प्रॉपर स्पेस की कमी वाले मतदान केंद्र भवनों के निकट भाग क्षेत्र में अतिरिक्त मतदान केंद्र भवन का प्रस्ताव का भी निर्देश दिया गया। जर्जर भवन वाले मतदान केंद्रों,ए0एम0एफ0 विहित मतदान केंद्रों का वैकल्पिक मतदान केंद्रों का प्रस्ताव का भी समीक्षा किया गया।
 इसके अलावे स्वीप योजना हेतु 10 प्रतिशत न्यूनतम प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों तथा कैम्प सर्वे संबंधी मतदान केंद्रों के संदर्भ में विश्लेषण संबंधी प्रतिवेदन तथा कार्य योजना का समीक्षा किया गया।
 बैठक में रवि प्रकाश, उप विकास आयुक्त बांका, जयशंकर प्रसाद, अपर समाहर्ता बांका, मनोज कुमार चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी बांका, रंजन कुमार चौधरी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी बांका, रवि रंजन गुप्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता बांका, सुरेश प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी बांका ,अभिनव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बांका, नीलम स्वेता,कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत अमरपुर के साथ साथ सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें