ग्राम समाचार,बौंसी, बांका।बौंसी के दलिया मुहल्ले से शुक्रवार देर रात शिक्षक के घर से टाटा सूमो वाहन की चोरी हो गई। पीड़ित शिक्षक सिपुल साह ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कराया है। रात करीब एक से दो के बीच अज्ञात वाहन चोरों के द्वारा घर के बाहर लगी सफेद रंग की सूमो वाहन की चोरी कर ली गई है।
जानकारी हो कि मुख्य मार्ग पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है फिर भी वाहन चोरी की घटना हुई है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि वाहन चोरी के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर वाहन का पता लगाया जा रहा है।

मदन कुमार झा, ग्राम समाचार, बौंसी

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें