Bhagalpur News:जरूरतमंद परिवार को पवन मिश्रा ने उपलब्ध कराया राशन सामग्री

ग्राम समाचार, भागलपुर। कोरोना को लेकर जारी लॉकडाउन से अबतक सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता पवन मिश्रा के द्वारा जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। यही कारण है कि लोग अब उन्हें काफी उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। जारी हेल्पलाइन नंबर पर लगातार फोन कॉल आ रहे हैं। जिसे भी परेशानी हो रही है वह अपनी परेशानी बता रहे हैं साथ ही सूखा राशन की मांग भी कर रहे हैं। बुधवार को एक फोन ऐसा आया जिसने आपबीती सुनाई मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराया गया। कृष्णगढ़ स्थित राहत सेंटर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता निर्मल शाह ने अपने हाथों से जरूरतमंद परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराया गया। उक्त व्यक्ति दिल्ली के नोएडा सेक्टर 63 के रहने वाले हैं जो लॉकडाउन के बाद अपने घर सुल्तानगंज पहुंचे है। उन्हें क्वरेंटाइन सेंटर से तो छुट्टी मिल गई लेकिन अब तक रोजगार नहीं नहीं होने के कारण वे दाने-दाने को मोहताज हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि ऐसे सभी परिवारों को चिन्हित कर राशन पहुंचाया जा रहा है। ऐसे लोग हेल्प लाइन नंबर पर भी कॉल कर राहत सामग्री ले सकते हैं।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें