Bhagalpur News:सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों में जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे प्रधानमंत्री के पत्र

ग्राम समाचार, भागलपुर। भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के पांचो मंडलों में एक साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्रों पर जनसंपर्क अभियान चलाया। जिला भाजपा उपाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने बताया कि सभी शक्ति केंद्रों पर एक साथ बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री के पत्र का वितरण किया गया, जिसमें दक्षिणी मंडल के नयागांव, धांधी बेलारी, करहरिया और खानपुर शक्ति केंद्र पर प्रधानमंत्री के पत्र का वितरण किया गया। जिसमें मंडल महामंत्री हर्ष नाथ मिश्रा, सुबोध मिश्रा, मृत्युंजय राय, पंकज राय, शंकर झा, अमन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही सजौर मंडल के दासपुर गोबरांय, भूलनी, हाजीपुर, खैरा  शक्ति केंद्र पर भी प्रधानमंत्री के पत्र का वितरण मंडल मंत्री अमर झा, महामंत्री मनोज झा, युवा मंडल अध्यक्ष निवेदन भट्ट, सुमन झा आदि ने किया। सुल्तानगंज मंडल में सचिन गुप्ता शेखर चौधरी आदि ने बूथ संख्या 55 पर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रधानमंत्री के पत्र का वितरण किया। इसके अलावा उत्तरी मंडल में शक्ति केंद्र महेशी बूथ नंबर 94 गांधी घर, तिलकपुर में जनसंपर्क अभियान के तहत हर घर घर जनसंपर्क किया गया  और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान मनोरंजन कुमार मिश्रा बूथ अध्यक्ष पुष्प राजकुमार, आनंद कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा शाहकुंड में भी रॉबिन सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें