Bhagalpur News:रेड स्वास्तिक सोसाइटी की विशेष सभा, कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित

ग्राम समाचार, भागलपुर।  रेड स्वस्तिक सोसाइटी की भागलपुर शाखा के द्वारा रविवार को दल्लू बाबू धर्मशाला में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए  रेड स्वास्तिक सोसाइटी की विशेष सभा डॉ.संजय कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात कोरोना योद्धाओं के सम्मान में तालियाँ बजाई गई। संस्था के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व में लगाए गए पौधों की देखभाल पर संतुष्टि व्यक्त की गई। लॉकडाउन अवधि में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ संस्था ने आर्थिक सहयोग कर भोजन एवं राशन बँटवाने का पुनीत कार्य किया। कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण एवं बचाव के लिए जनमानस को जागरूक करने के लिए पम्पलेट एवं मास्क बाँट कर जागरूकता अभियान लगातार चलता रहेगा। दिव्यांग शिविर की नई तिथि  सामान्य स्थिति होने पर प्रशासन की अनुमति मिलने पर घोषित की जाएगी। आज की सभा में बी.एन.मंडल विश्वविद्यालय के निवर्तमान प्रति कुलपति डॉ.फारूक अली ने अध्यक्ष डॉ संजय कुमार, महासचिव प्रकाश चन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रवण बाजोरिया, अशोक जिवराजिका एवं डॉ. के .डी. प्रभात को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। आज सभा में सचिव डॆ. पंकज टण्डन ने सभी को पूर्व की सेवा कार्य से अवगत कराया। कोषाध्यक्ष डत्वषॉ. रतन संथालिया ने संस्था के फण्ड की स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान रोग होने से पहले बचाव का उपाय करना चाहिए यह जनमानस को सलाह दी गई। जिन्हें जरूरत हो वही घर से बाहर निकालें। स्वच्छता का पूर्ण रूप से ध्यान रखें। सेनेटराइजर से या साबुन से  हाथों को साफ रखने की सलाह  देकर स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रकाश चन्द्र गुप्ता, मो.जियाउर रहमान, मो.एजाज अली, मो.महबूब आलम, प्रवीण कुमार, डॉ .पंकज टण्डन, सुमित कुमार जैन एवं जन संपर्क पदाधिकारी मो तकी अहमद जावेद मौजूद थे। 
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें