Bhagalpur News:थाली और कटोरा बजाकर राजद ने भाजपा की वर्चुअल रैली का किया विरोध, कोराना के इस संकट की घड़ी में भाजपा कर रही राजनीति – चक्रपाणि

ग्राम समाचार, भागलपुर। भाजपा की वर्चुअल रैली के विरोध में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इसे गरीब अधिकार दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने श्रीरामपुर अकबरनगर भागलपुर में थाली कटोरा बजाकर अपना विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी एवं लॉकडॉउन के संकट में पूरे देश के मजदूर परेशान और बेरोजगारी एवं भारी आर्थिक संकट में है। उनकी हर स्तर पर अभी मदद करने की जरूरत है। उन्हें रोजी रोटी और रोजगार की जरूरत है और भाजपा इस संकट की घड़ी को किनारे कर राजनीति कर रही है। क्या यही संवेदनशीलता है। राजद भाजपा के इसी कारनामों का पर्दाफाश करने के लिए वर्चुअल रैली का विरोध कर रही है। श्री हिमांशु ने कहा कि जिले एवं राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। गरीब परिवार जिनका राशन कार्ड नहीं बना है उनको अविलंब राशन कार्ड बनाकर उन्हें राशन दिया जाए। बिहार के मुख्यमंत्री चाह रहे हैं, कि गरीबों का राशन कार्ड ही नहीं बने। इसीलिए 80 दिन बीतने के बाद भी तीन बार आवेदन लेने के बावजूद भी लोगों का राशन कार्ड नहीं बन पाया है। श्री हिमांशु ने कहा कि मनरेगा योजनाओं में भारी लूट मची हुई है। मनरेगा योजना में पदाधिकारी एवं बिचौलिया के माध्यम से योजना में 50 फीसदी कमीशन लिया जा रहा है। मनरेगा मजदूरों के खाते में पैसा भेज कर 5 से 10 फीसदी छोड़कर शेष राशि निकाल लिया जाता है। भागलपुर सृजन घोटाला के मुख्य दोषी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं सुशील मोदी को संरक्षण देने वाली केंद्र सरकार को शर्म करनी चाहिए। इसीलिए मजदूरों के रोजगार सहित अन्य सवाल पर आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में अरुण चौधरी, अंजीत कुमार, सुमन कुमार, बृजेश कुमार, प्रीतम ठाकुर, मनीष कुमार, सोनू कुमार, कुणाल कुमार, राजीव कुमार आदि शामिल थे। 
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें