Bhagalpur News:जिले में एक लाख मस्क वितरण का कार्यक्रम आज हुआ शुरू, पहले दिन बांटे गए पांच हजार मास्क

ग्राम समाचार, भागलपुर। जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार भुवानियां के सौजन्य से जिले में एक लाख मास्क के वितरण कार्यक्रम रविवार को प्रारंभ हो गया। आज दीपक भुवानियां ने अपने सहयोगियों के साथ कोतवाली चौक से मंदरोजा चौक तक लोगों के बीच 5000 पीस मास्क का वितरण किया। साथ ही लोगों के शरीर का तापमान भी नापा गया। मास्क वितरण में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, कैलाश झुनझुनवाला, कालीशंकर गुप्ता, चंद्रमा कुमार, उमा मोदी, नवनीत सर्राफ, रविकांत गौड़, अभिजीत गुप्ता आदि उपस्थित थे। इस मौके पर दीपक भुवानियां ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा हम सबों की जिम्मेदारी है। जिला व नगर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह आज से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई के लिए राज्य सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए योजना पर लगातार काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुल एक लाख लोगों को मास्क का वितरण किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि रोज कम से कम पांच हजार मास्क का वितरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि संकट के इस वक्त सबको हाथ से हाथ मिलाकर काम करने की आवश्यकता है।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें