Bhagalpur News:लगातार दूसरी बार भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने पवन मिश्रा

ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी कमेटी का विस्तार करते हुए जिलों से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए हैं, जिसमें भागलपुर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष पवन मिश्रा को लगातार दूसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाते हुए भाजपा प्रदेश की नई टीम में शामिल किया गया है। प्रदेश की नई टीम में शामिल होने पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पवन मिश्रा को बधाई दी है। इधर नई टीम में शामिल होने के बाद जिला भाजपा के उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझे नई टीम में शामिल करके जो विश्वास जताया है उसको मैं पूरी तरीके से खरा उतरूंगा लगातार सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में संगठन मजबूती को लेकर के मेरे द्वारा विशेष कार्य किया जा रहा है। बधाई देने वालों में नगर भाजपा के अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी, उत्तरी मंडल अध्यक्ष कुमार मंगलम, मंडल महामंत्री प्रवीण मिश्रा, भाजयुमो नेता गौतम सिंह, नगर मंत्री साकेत ओझा, नगर प्रवक्ता सूरज मिश्रा, नगर भाजयुमो अध्यक्ष चंदन कुमार, मीडिया प्रभारी रोशन चौधरी, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अंशुमन मिश्रा महामंत्री हर्ष नाथ मिश्रा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सत्यम मिश्रा, सजौर मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, महामंत्री मनोज झा, युवा अध्यक्ष निवेदन भट्ट, शाहकुंड मंडल अध्यक्ष रॉबिन सिंह, कन्हैया झा, मनोरंजन मिश्रा सुबोध मिश्रा शहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें