Bhagalpur News:भाजपा कार्यकर्ता बूथों पर घूम घूम कर रहे प्रधानमंत्री के पत्रक का वितरण - पवन मिश्रा

ग्राम समाचार, भागलपुर। नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पत्र का वितरण रविवार को अकबरनगर क्षेत्र में किया गया। भाजपा नेता कन्हैया झा की अगुवाई में युवा मोर्चा महामंत्री जितेंद्र कुमार यादव, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष लखन लाल पासवान, लाला साह, सोनी साह, दिलीप पासवान मुन्ना पोद्दार आदि ने पत्र का वितरण किया और नरेंद्र मोदी सरकार का लेखा-जोखा पेश किया। साथ ही प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार जनसंपर्क कर परिवार के मोबाइल नंबर को भी एकत्रित किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे सुल्तानगंज विधानसभा में बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता घूम घूमकर केंद्र में 6 साल पूरे होने पर मोदी सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं। बूथ स्तर पर यह अभियान 30 जून तक जारी रहेगा।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें