Bhagalpur News: सतीश झा बने भाजपा के किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य



ग्राम समाचार भागलपुर ।मंगलवार को अकबरनगर थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी निवासी सतीश कुमार झा उर्फ कन्हैया झा को भाजपा के किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया। कन्हैया झा के किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कन्हैया झा को अकबरनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी प्रकट करते हुए शुभकामना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कन्हैया झा के किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर संगठन मजबूत होगा और मुख्य रूप से युवा कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढेगा। बधाई देने वालो में युवा मोर्चा महामंत्री जितेंद्र कुमार यादव, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष लखन लाल पासवान, लाला साह, सोनी साह, दिलीप पासवान, मुन्ना पोद्दार अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share on Google Plus

Editor - रजनीश कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें