Bhagalpur News:अकबरनगर भागलपुर मुख्य मार्ग पर लगा पांच घण्टे का जाम, उमस भरी गर्मी से यात्री रहे परेशान

ग्राम समाचार, भागलपुर। मुरारपुर बाईपास से भारी संख्या में ट्रकों के परिचालन के कारण सोमवार को अकबरनगर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर पांच घण्टे तक भीषण जाम लग गया। वहीं शनिवार को सड़क किनारे बालू से ओवरलोड हाइवा के पलट जाने से जाम की समस्या दोगुनी हो गई। जाम को हटाने में पुलिस प्रशासन काफी सुस्त दिखी। सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक अकबरनगर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर पांच घण्टे तक महाजाम लगने के कारण सड़क के दोनों ओर लगभग छह किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सड़क पर दिनभर छोटे बड़े वाहनों की लम्बी कतारे देखने को मिली। जिसके कारण कड़ी धूप में यात्रा कर रहे लोग बेहाल हो गए। सभी भीषण जाम के छूटने का इंतजार कर रहे थे। मुरारपुर बाईपास से ट्रको का भारी संख्या में अकबरनगर मुख्य मार्ग से होकर गुजरने के कारण दिन प्रतिदिन यात्रियों को भीषण जाम का सामना करना पड़ता है। पर्व-त्योहार का मौका हो या फिर कहीं किसी काम के कारण शहर जाना हो, प्रत्येक दिन अकबरनगर में जाम से लोगों को रूबरू होना पड़ता है। खासकर बच्चों एवं महिलाओं को जाम के कारण काफी परेशानी होती है। यातायात संसाधनों का अभाव प्रशासन के लिये सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। प्रशासन की उदासीनता के कारण यहां रोज जाम की समस्या उत्पन्न होती है। जिससे आम लोगों व यात्रियों को कठिनाई होती है।
रजनीश कुमार, अकबरनगर

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें