Bhagalpur News:भाजपा की वर्चुअल रैली, जल्द होगा गंगा के किनारे फोरलेन हाईवे का निर्माण – डॉ. जयसवाल, 137 करोड़ हिंदुस्तानी को साथ में लेकर कोविड की बड़ी लड़ाई लड़ रहे प्रधानमंत्री – शहनवाज


ग्राम समाचार, भागलपुर। कोरोना के संकट काल में प्रत्येक प्रवासी को आर्थिक मदद देने का काम करने वाली बिहार सरकार बड़प्पन के पात्र हैं। भारत 50 वेंटीलेटर एक दिन में बना पाता था  लेकिन आज 1000 वेंटिलेटर प्रत्येक दिन सप्लाई देने में सक्षम है। यह बातें वर्चुअल रैली के दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कोरोना से लड़ने के लिए मजबूत योजना बनाई गई है। जिसके तहत डॉक्टर हर्षवर्धन के नेतृत्व में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अंत्योदय जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। गरीब और किसान के खाते में गए पैसे के बारे में भी उन्होंने जिक्र करते हुए कहा कि यह  नरेंद्र मोदी के जनधन योजना खाते की देन है कि प्रत्येक प्रवासी से लेकर सभी लोगों के सीधे खाते में पैसे जा रहे हैं। क्षेत्र के विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने विक्रमशिला विश्वविद्यालय, मोकामा पुल, भागलपुर के सिल्क, गंगा ब्रिज और फोरलेन सड़क आदि की भी चर्चा की। उन्होंने लोगों से अपील किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लीजिए और अपने-अपने उद्योग को बढ़ावा दीजिए। इसके लिए देश के 116 जिले चुने गए हैं। जिसमें भागलपुर जिला भी शामिल है। ऐसे अवसर का लाभ आप सभी लोग उठाएं। गरीबों की चिंता सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। भागलपुर से जितने आवास योजना के तहत आवेदन आएंगे उसे आवास देने का काम किया जाएगा। हमारा अगला लक्ष्य है गंगा के किनारे फोरलेन हाईवे का निर्माण का काम। मैं खुद इस्टिमेटिंग  कमेटी का सदस्य हूं। गंगा हाईवे बक्सर तक आ गई है उसका पैसा भी रिलीज हो चुकी है। इसके पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने भी मंच से लोगों को संबोधित किया। वहीं वर्चुअल रैली के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कोविड जैसे महामारी के दौर में प्रधानमंत्री ने ऐसा काम किया है कि लोगों को अपने देश पर गर्व हो रहा है। हमें एक ऐसा नेता मिला जो 137 करोड़ हिंदुस्तानी को साथ में लेकर कोविड की बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई को हम जीतेंगे। दूसरी तरफ इस लड़ाई में भी प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया और 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया। इस चुनौती को हम अक्सर में बदलेंगे इसके लिए हम सभी लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाइना से बॉर्डर पर तनाव है और कांग्रेस के नेता सुबह उठकर कोरी बकवास करते हैं। समझौता करने वाली कांग्रेस आज हमें उपदेश दे रही है। भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल  रैली "बिहार जन संवाद" कार्यक्रम को भागलपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी तिलकामांझी स्थित वृंदावन हॉल में जिला अध्यक्ष रोहित पांडे के अध्यक्षता में सुना। इस दौरान कार्यक्रम को विधान पार्षद डॉ एन.के यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय बर्मन, जिला प्रभारी रामानंद चौधरी,पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. प्रीति शेखर ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम का मंच संचालन सोनू घोष व धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला ने संकल्प पत्र के माध्यम से लोगों को संकल्प दिलाया। जिसमें मुख्य रुप से पूर्व जिला अध्यक्ष नभय चौधरी, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह, संतोष कुमार, विजय कुशवाहा, उमाशंकर, प्रणब दास, मनीष दास, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, प्यारे हिंद, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक बंटू, शशि मोदी, गौरव दास, संजय भट्ट, माला सिंह, श्वेता सिंह, कुमार विजेंद्र रजक, प्रिंस मंडल, रोशन सिंह, पृथ्वी राज, राजेश टंडन, चन्दन ठाकुर, रूबी दास, अनामिका ठाकुर, चांदनी पासवान, बबीता मिश्रा, जिया गोस्वामी, देवन पांडेय, मानस सिंह, शुभम मिश्रा, विकास यादव, नीरज कश्यप, गुड्डू रॉय, आशीष पाण्डेय आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक साथ कार्यक्रम से जुड़कर सीधा प्रसारण देखा।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें