Bhagalpur News:बिजली की समस्या को लेकर वार्ड 13 पहुंचे डिप्टी मेयर, समस्या के निदान का दिया भरोसा

ग्राम समाचार, भागलपुर। कुछ दिनों पूर्व मिली जानकारी पर वार्ड नं.13 के कंपनीबाग एवं वार्ड नं. 11 के पिपरपांती की समस्या से डिप्टी मेयर राजेश वर्मा अवगत हुए थे। जिसको लेकर डिप्टी मेयर आज उक्त स्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने डिप्टी मेयर को बिजली के जर्जर तारों का जाल होने और बिजली के पोल नहीं होने के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएँ होने की जानकारी दी। इसको लेकर डिप्टी मेयर ने पूर्व में ही बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को जानकारी दी थी। जिसके पश्चात आज बिजली विभाग के अधिकारी के साथ इन दोनों जगहों पर निरीक्षण किया। डिप्टी मेयर ने कहा कि शीघ्र हीं इन दोनों जगहों पर पोल और तार बदलने का कार्य शुरू किया जाएगा। जनता की समस्या के शीघ्र निदान हो जाएगा। 
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें