Sahibganj News : NSS के कोरोना वरियर्स के कार्यों की प्रशंसा

ग्राम समाचार, साहिबगंज। श्री मल्लीकार्जुन और श्री चेतन मंजू देसाई कॉलेज काणकोण,गोवा की भारत श्रेष्ठ ऑर्डिनेटर डॉ रूपा चारी नेएन एस एस के कोरोना वरियर्स के कार्यों की प्रशंसा  है। 

 उन्होंने कहा कि, एन एस एस वोलेंटियर्स दिन रात आमजनों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। रक्तदान, बुजुर्गों की सेवा,  कोरोना की जानकारी,  मास्क, सफाई, साबुन का उपयोग, फिजिकल डिस्टनसिंग, सोशल मीडिया नेटवर्क के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं।

 डॉ चारी ने सिदो कान्हू मुर्मू विवि दुमका के कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा,और  कुलसचिव डॉ धुर्व नारायण सिंह, एन एस एस कॉर्डिनेटर डॉ मैरी मार्गेट टुडू, प्राचार्य डॉ विनोद कुमार के दिशानिर्देश में बहुत उत्कृष्ट कार्य के प्रति आभार व कृतज्ञता व्यक्त की है। साथ ही एन एस एस वोलेंटियर्स के उज्जल भविष्य की कामना की है। 
 -  प्रवीण कुमार ग्राम समाचार, साहिबगंज।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें