Sahibganj News; एक माह बीतने के बाद भी प्रशासन प्रवीण के हत्यारा को ढूढने में नाकाम,परिजनों का है बुरा हाल।
ग्राम समाचार, साहिबगंज।विगत माह 15अप्रैल की रात कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा जिरवाबाड़ी ओ पी क्षेत्र के समलापुर निवासी ट्रैक्टर शो रूम के मालिक प्रवीण यादव की जघन्य हत्या कर दी गयी थी।इतना ही नही अपराधी घर से कुछ सामानों यथा LED,मोबाइल एवम घर के जमीन जगह हिसाब किताब संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी अपने साथ लेते गए थे।घटना की सूचना पाकर प्रशासन द्वारा जमीन विवाद से लेकर अन्य कई पहलूओं पर अनुसंधान की गई,और शीघ्र ही हत्या के मामले को उजागर करने की बात पुलिस प्रशासन द्वारा कही गयी थी,किन्तु इसी बीच अपरिहार्य कारणों से पुलिस कप्तान का तबादला हो गया और जिले में नए कप्तान के नेतृत्व में अनुसंधान जारी रखा गया ,किन्तु आज घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी जघन्य हत्या का अपराधी पुलिस प्रशासन की गिरफ्त से बाहर है।जबकि इसके बाद कि घटना कक्षपाल हत्या प्रयास कांड का उदभेदन में पुलिस प्रशासन ने काफी ततपरता दिखाई, और अपराधी पुलिस गिरफ्त में है।
बताते चले कि प्रवीण बहुत ही धनी प्रतिभा वाले व्यक्ति थे और उनका विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगो से सौहार्दपूर्ण संबंध थे।सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रवीण भा. ज.पा.किसान मोर्चा के जिला मंत्री भी थे और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह व भा. ज.पा.कार्यकर्ताओं द्वारा शोक प्रकट करते हुए घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई थी और प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की गई थी।इस बीच प्रवीण के परिजनों ने भी कई बार प्रशासन से मिलकर जल्द से जल्द हत्या के अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की किन्तु अबतक अपराधी प्रशासन की गिरफ्त से बाहर रहने के कारण प्रवीण के परिजन काफी भयभीत और चिंतित है,कि आखिर अपराधी कौन है,जो इस लॉक डाउन अवधि में जहाँ प्रशासन को छोड़ बिना अनुमति के कोई अन्य आदमी दिन रात कभी भी सड़कों पर नही दिखते थे,और जिला प्रशासन मुख्यालय से महज 100 मीटर के फासले पर रहने वाले व्यक्ति की जघन्य हत्या आराम से करके अपराधी प्रशासन की गिरफ्त से महीनों बचा रहे तो परिजनों का भयभीत होना लाजमी है।शायद ही पुलिस प्रशासन,प्रवीण के परिजनों के बीच व्याप्त गमगीन भय को समझ पाते कि उनके परिजनों का गम और भय से बुरा हाल है,वे दिन रात कभी भी चैन सकून से नही रह पा रहे है।
ग्राम समाचार, साहिबगंज।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें