ग्राम समाचार (रांची)। गुड़गांव से पैदल साहेबगंज के लिए आ रहे प्रवासी बच्ची की मुख्य मंत्री ने ली सुध। झारखण्ड की प्रवासी बच्ची सोनोती सोरेन कुछ दिन पूर्व गुड़गांव से पैदल साहेबगंज आ रहे थे इस क्रम में NH 2 पर मथुरा में एक सड़क हादसे में घायल हो गई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन द्वारा इलाज के बाद किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली।
बताया जाता है कि सोनोति का परिवार गुड़गांव से पैदल ही साहेबगंज के लिए चले थे। इस क्रम में NH 2 में यह हादसा हो गया। फिलहाल सोनोति इटावा के बेकवर थाना क्षेत्र में है।
मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड पुलिस को आदेश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस से समन्वय स्थापित कर इटावा में घायल पड़ी सोनोति सोरेन के परिवार को सुरक्षित झारखण्ड लाएं।
आदेश के बाद शुरू हुई लाने की पहल
पुलिस महानिदेशक श्री एमवी राव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सोनोति को वापस लाने के लिए आईजी ऑपरेशन लगातार उत्तर पुलिस के संपर्क में हैं। जल्द ही शकुशल वापस ले आया जाएगा।

- ग्राम समाचार (रांची)।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें