Rewari News : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और रेवाड़ी के प्रथम विधायक की पुण्यतिथि मनाई



  

ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : हरियाणा : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और रेवाड़ी के प्रथम विधायक राव अभय सिंह की पुण्यातिथि के अवसर पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व विधायक चिरंजीव राव ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ दोनों महापुरुषों को नेहरू पार्क व राव अभय सिंह चौक पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू व राव अभय सिंह दोनों की इच्छा थी कि समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों की पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा की जाए। कैप्टन अजय ने कहा कि पंडित नेहरू की ऐसी अनेको कार्य योजनाओं जिसके माध्यम से जिस भारत देश में सुई भी विदेशों से आती थी, उसे मजबूती के साथ कल कारखानों और लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करते हुए आगे बढाने में महत्वपूर्ण कदम उठायें। नेहरू जी सदा देश के हर वर्ग को विकास की कडी से जोडना चाहते है उसके लिए उन्होंने अनेक योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। यही कारण था कि चाचा नेहरू एक शक्तिशाली भारत के निर्माण की अहम् कडी साबित हुए।
                                      
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि अपने सरल और सौम्य स्वभाव के कारण जवाहर लाल नेहरू हर वर्ग के चहेते बने रहें। कैप्टन ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू का बच्चों से विशेष लगाव था इसलिए उनको प्यार से 'चाचा नेहरू' कह कर पुकारते थे। चिरंजीव राव ने बताया कि रेवाड़ी क्षेत्र के पहले विधायक व उनके दादा स्वर्गीय राव अभय सिंह जी ने इस क्षेत्र के लिए बहुत से कार्य किए है। रेवाडी के लिए मसानी से पानी लाने का काम, नारनौल रोड का निर्माण आदि उनमें से प्रमुख हैं। चिरंजीव राव ने कहा कि आज के दिन देश के महापुरूषों को स्मरण करते हुए हमें यह शपथ लेनी चाहिए उनके बताये मार्ग का अनुसरण करते हुए सेवा भावना से आमजन की खुशहाली के लिए कार्य करेंगे। हम सभी अपने अहम् और स्वार्थ को त्याग कर एक आदर समाज की स्थापना करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है जो कि पं. जवाहरलाल नेहरू व राव अभय सिंह जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें