ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : हरियाणा : नेशनल करप्शन कंट्रोल एण्ड हयूमेन वेलफेयर आॅर्गेनाईजेशन के रेवाड़ी जिला प्रधान अधिवक्ता नितेश अग्रवाल को हरियाणा जिले के महासचिव पद पर पदौन्नत किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए नेशनल करप्शन कंट्रोल एण्ड हयूमेन वेलफेयर आॅर्गेनाईजेशन के हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता मुकेश भारद्वाज ने बताया कि अधिवक्ता नितेश अग्रवाल को मार्च माह में लाॅक डाउन से पूर्व रेवाड़ी जिला अध्यक्ष/प्रधान पद पर नियुक्त किया गया था। अधिवक्ता नितेश अग्रवाल ने लाॅक डाउन के दौरान अपनी टीम तैयार कर उनके साथ मिलकर लोगों के लिए जनकल्याणकारी कार्य किए जिसको देखते हुए संगठन की नेशनल टीम ने उन्हें प्रधान पद से पदौन्नत करके हरियाणा प्रदेश के महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। नेशनल टीम द्वारा पदौन्नत किए जाने पर अधिवक्ता नितेश अग्रवाल ने संगठन के आॅथर कम चैयरमेन दीपक शर्मा, नेशनल चीफ सेक्रेटरी रणजीत वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा भूषण, राष्ट्रीय काॅर्डीनेटर गजराज आचार्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र भंभू (लीगल सैल) सहित सभी नेशनल टीम के पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से इस समय पूरा विश्व पीड़ित है। हमें अपने आस-पास के जरूरतमंद लोगों की जितनी संभव हो सके मदद करनी चाहिए। उन्होने कहा कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार से अपनी टीम के साथ कार्य करते रहेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर उनकी रेवाड़ी टीम के साथियों व प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी है। अधिवक्ता मुकेश भारद्वाज ने बताया कि संगठन पहले से ही जलकल्याणकारी कार्यो में लगा रहता है परंतु कोरोना वायरस के फैलने से लाॅक डाउन के दौरान उत्पन्न हुई समस्याओं में सभी टीमें अपनी भरपूर प्रयास कर रही है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक संगठन के लोग पहुंच कर किसी न किसी रूप में मदद करे।
Rewari News : अधिवक्ता नितेश अग्रवाल बने नेशनल करप्शन कंट्रोल के हरियाणा महासचिव

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें