Rewari News : खरीद एजेंसियों द्वारा अभी तक किसानों को की गई 379 करोड़ रूपये की पेमेंट: डीसी

एजेंसियों द्वारा खरीद की गई फसल का उठान कार्य करते हुए श्रमिक।

ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि जिला रेवाड़ी में मंगलवार को शाम पांच बजे तक खरीद एजेंसी हैफेड व वेयरहाऊस द्वारा 545 एमटी गेंहू व 1300.4 एमटी सरसों की खरीद की गई है। उल्लेखनीय है कि सोमवार तक जिला में गेंहू की 39655.6 एमटी तथा सरसों की 93694.51 एमटी खरीद हो चुकी थी। सरकार द्वारा गेंहू 1925 रुपए तथा सरसों 4425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जा रही है। खरीद एजेंसियों द्वारा अभी तक सरसों खरीद की 315 करोड़ रूपये की पेमेंट व गेहंू खरीद की 64 करोड़ रूपये की किसानों को पेमेंट हो चुकी है। उपायुक्त ने बताया कि जिला में सोमवार तक जिलाभर के 36 हजार 248 किसानों की सरसों व 3846 किसानों के गेंहू की हुई खरीद हो चुकी है। खरीद प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी और सरकार के आदेशानुसार सभी पंजीकृत किसानों की  फसल खरीदी जाएगी। उन्होंने बताया कि खरीद एजेंसियों को उठान कार्य में तेजी लाने और किसानों को तय समय सीमा में पेमेंट करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उठान कार्य में प्रगति हुई है, सरसों की कुल खरीद का 78.43 प्रतिशत और गेंहू की खरीद का 74.9 प्रतिशत का उठान हो चुका है। उपायुक्त ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग को मेनटेन करने के लिए जिला के सभी खरीद केंद्रों में दो शिफ्ट में फसल की खरीद हो रही है। सरसों की खरीद के लिए 13 केंद्र व गेहंू की खरीद के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। सभी मंडियों व खरीद केंद्र पर आने वाले किसानों के के हाथ सैनिटाइज किया जा रहे हैं और थर्मल स्केनिंग भी की जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को मंडी में पंहुचने पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें