ग्राम समाचार रांची: वैश्विक महामारी कोविड-१९ की भयावहता को देखते हुए झारखंड प्रशासनिक सेवा के 8 अफसरों की पोस्टिंग कोरोना रोकथाम कार्य में लगाया गया है। निम्नलिखित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से रांची जिला में नियुक्त किया गया है-प्रणव कुमार पाल, अनंत कुमार, राजेश्वर नाथ आलोक, प्रेम कुमार तिवारी, अनुराग लकड़ा, संजय कुमार, आफताब अहमद और विनीत कुमार यह सभी झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इस आशय का पत्र झारखंड सरकार के उप सचिव चंद्रभूषण प्रसाद ने जारी किया।
-कुमार कुन्दनम् ग्राम समाचार, रांची, (झारखंड)
-कुमार कुन्दनम् ग्राम समाचार, रांची, (झारखंड)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें