ग्राम समाचार रांची: झारखंड राज्य के 4 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को 2 माह का सेवा विस्तार दिया गया है। बिनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति डॉ.रमेश शरण सिद्धू -कानू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति डॉ. मनोरंजन सिन्हा कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा के कुलपति डॉ. शुक्ला मोहंती तथा नीलांबर-पितांबर विश्वविद्यालय पलामू के कुलपति डॉ एसएन सिंह शामिल हैं। राजभवन द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है चारों कुलपति 2 माह तक अपने पद पर यथावत बने रहेंगे। नए कुलपतियों की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सर्च कमिटी द्वारा तैयार पैनल पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करने के पश्चात राजभवन नोटिफिकेशन जारी करेगा।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें