Pathargama News: पथरगामा में मुख्यमंत्री दाल-भात केन्द्र पुनः शुरू हुआ






ग्राम समाचार पथरगामाः- शनिवार 2 मई को आदर्श राजकीय कृत मध्य विद्यालय बालक पथरगामा में मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र के पूर्व संचालक को कार्यमुक्त कर देने से बंद पड़ा दाल-भात केंद्र प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के प्रयास से आज पुनः चालू कर दिया गया।इस मध्य विद्यालय में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री दाल -भात योजना का संचालन पथरगामा के दिशा महिला मंडल के द्वारा किया जा रहा है।मालूम हो कि पूर्व से चला रहे मुख्यमंत्री दाल-भात योजना के संचालनकर्ता ओम् नमः शिवाय स्वयं सहायता समूह ग्रुप को अनियमितता के आरोप में शुक्रवार को उपायुक्त के आदेश से कार्य मुक्त कर दिया गया था।आम जनता को भोजन की समस्या नहीं हो इसके लिए दाल भात केंद्र का संचालन सुचारू रूप से चलाने के लिए पथरगामा के दिशा महिला मंडल को निर्देश दिया गया था।मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र चालू हो जाएं से गरीबों ने राहत की सांस ली।शनिवार से शुरू हुए मुख्यमंत्री दाल-भात योजना कार्यक्रम का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद और अंचलाधिकारी राजू कमल ने की।शनिवार को देखते हुए दाल- भात की जगह खिचड़ी बनाया गया था।जिस की गुणवत्ता को बेहतर पाया गया।लोगों को हेंडवाश कराते हुए सोशल डिस्टेंस के साथ भोजन परोसा गया| मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आशुतोष अंबष्ट मौजूद थे।

अमन राज पथरगामा गोड्डा।
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें