ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी प्रेमलाल हेम्ब्रम के साथ गांव के ही सात व्यक्ति द्वारा रास्ता रोककर मारपीट कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा घर से चोरी करने का मामला उजागर हुआ है। उक्त घटना बीते वर्ष 10 नवंबर 2019 का है। घटना को लेकर पीड़िता सह वादी प्रेमलाल हेम्ब्रम ने बीते कल शुक्रवार को स्थानीय थाने में आवेदन देकर गांव के देवीधन मुर्मू , वकील मुर्मू , मंत्री मरांडी, राईमन मरांडी, लखीराम मुर्मू, मराड़ बेटा मुर्मू तथा जीतन मुर्मू के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आवेदन में वादी प्रेमलाल हेम्ब्रम ने उल्लेख किया है कि दिनांक 10 नवंबर 2019 को गांव के इन सभी आरोपीतो द्वारा एकमत होकर लाठी, डंडे से रास्ता रोककर मारपीट किया और गांव से भगा दिया। साथ ही घर का सारा संपत्ति को नष्ट करते हुए लगभग 25 मन धान जिसका कीमत 73830 चोरी कर लेकर चला गया। साथ ही घर को नष्ट करते हुए घर का टाली तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया। साक्षी उन सभी आरोपितों द्वारा धमकी दिया गया कि अपना घर छोड़कर भाग जाओ, यहां आओगे तो जान से मार देंगे। वादी ने बताया कि वर्तमान में वह अपना ससुराल थाना क्षेत्र के गायबथान में रह रहा है। इस घटना के बाद वादी प्रेमलाल हेम्ब्रम बीते सोमवार 25 मई 2020 को अपना घर गणेशपुर गया तो सभी आरोपितों द्वारा एकमत होकर जान मारने की नीयत से वादी के तरफ दौड़ पड़ा वादी ने जान बचाकर किसी तरह अपना ससुराल भाग गया। मामले को लेकर महेशपुर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि वादी प्रेमलाल हेम्ब्रम के आवेदन पर बीते कल महेशपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें