ग्राम समाचार मिहिजाम।
कोरोना को लेकर देश में लागु देशव्यापी लॉकडाउन में जहां एक और कुछ फैक्ट्रीयों में काम चालू कर दिया है। जिससे गरीब मजदूर तबके के लोग अपने काम पर जा सके और दैनिक मजदूरी से कुछ रूपए कमाकर अपने परिवार का पालन पोसन कर सके। तो वही दूसरी और फैक्ट्री में काम करने वाले कुछ मजदूर को फैक्ट्री जाने की अनुमति नही मिल रही थी। बताया जाता है की जामताड़ा जिले के मिहिजाम शहर के कुछ मजदूर सालानपुर स्तिथ फैक्ट्रीयों में काम करते है और मिहिजाम से सालानपुर की दुरी करीब 10 किलोमीटर है परंतु फक्ट्री जाने के लिए मजदूरों को पश्चिम बंगाल राज्य में प्रवेश करना पड़ता है जिससे बंगाल राज्य प्रवेश सीमा पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा कोविद-19 के प्रकोप को देखते हुए बंगाल में प्रवेश होने की अनुमति नही दी जाती थी जिससे मजदूरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वही अब दैनिक मजदूरों को कुछ हद तक रहत मिली है। बताया जाता है की जामताड़ा जिले के साथ-साथ बंगाल राज्य से सटे अन्य जिलो के मजदूर जिनको फैक्ट्री के मालिको द्वारा काम पर आने की लिखित अनुमति दी गयी हो, उन मजदूरों को अपने जिले के प्रशासन से काम पर जाने की अनुमति लेनी होगी। साथ ही बंगाल राज्य प्रवेश के दौरान मजदूरों को दैनिक रूटीन के तहत कोविद-19 के प्रकोप को देखते हुए स्वस्थ संबंधित जाँच करवानी होगी। जिसके बाद ही बंगाल राज्य में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वही बता दे की फैक्ट्री के मालिको द्वारा राज्य सरकार के आदेश पर फैक्ट्री में सोशल डिस्टेंस के नियमो का पालन करते हुए 30 प्रतिशत मजदूरों को काम पर आने की अनुमति दी जा चुकी है। वही राज्य सरकार के इस फैसले से मजदूर तबके के लोग काफी खुश है।
क्या कहते है पदाधिकारी:-
रुप्नारायांपुर थाना के आई०सी० सिकंदर आलम ने इस संबंध में कहा की मजदूरों के लिए ई-पास की सुविध दी गयी है। मजदूर अपने जिला के प्रशासन से अनुमति लेकर बंगाल प्रवेश कर सकते है।
सालानपुर थाना के आई०सी० पवित्र कुमार गांगुली ने कहा की मजदूर अपने जिला प्रशासन से अनुमति लेने के बाद तथा सोशल डिस्टेंस व मास्क के नियमो का पालन कर बंगाल में प्रवेश कर सकते है। साथ ही मजदूरों को कोविद-19 संबंधित जाँच करवाना अनिवार्य होगा।
रोहित शर्मा, ग्राम समाचार, मिहिजाम

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें