ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गुरुवार 7 मई को उपायुक्त गोड्डा किरण पासी के द्वारा गोड्डा जिलेवासियों को संदेश दिए गए हैं कि कोरोना संक्रमण के कारण देशभर में लॉक डाउन है।भारत सरकार ने पहले से जारी लॉक डाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है। कोरोना का संक्रमण संक्रमण लगातार बढ़ रहा है इस वक्त जारी लॉक डाउन का पालन करना , सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क का प्रयोग करना और साफ-सफाई पर मुख्य रूप से ध्यान देना बेहद अहम है । इसमें जिलेवासियों की सहभागिता अनिवार्य रुप से होनी चाहिए हर कार्य करने के बाद साबुन या हैंड वॉस से अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं।ऐसा करके कोरोना वायरस से बचा जा सकता है । जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अभी तक एक पाई गई है जिला प्रशासन के द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है की संक्रमित क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाए । किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं आपको अपने घरों तक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ।मैं जिले वासियों से अपील करती हूं कि जिले में शांतिपूर्ण माहौल पैदा करें एवं गरीब असहाय लोगों की मदद करे । कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए आप खतरे वाली जगहों पर ना जाएं, मास्क का प्रयोग करें, अत्यधिक भीड़ भाड़ वाले जगहों में जाने से बचें। साबुन से हाथ धोएं,मुंह हाथ को ना छुए ।जिले में धारा 144 लागू है फिर भी अक्सर देखा जा रहा है कि लोग अपने घरों से बाहर अनावश्यक रूप से बाहर निकल रहे हैं । आवश्यक कार्यों के अलावा जहां तक संभव हो सके घरों से बाहर नहीं निकले ।कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन कर मानव जीवन की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें । इस संकट की घड़ी में कोरोना जंग से लड़ाई लड़ रहे चिकित्सकों, नर्सेस, सफाई कर्मियों ,पुलिसकर्मियो एवं मीडियाकर्मियों जैसे कर्मठ और बहादुर कोरोना वॉरियर्स जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे विभिन्न संगठनों केे लोगों एवं समाजसेवी को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।
उपायुक्त गोड्डा किरण पासी के द्वारा संदेश दिए गए कि विश्व स्वास्थ संगठन के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को एक वैश्विक महामारी घोषित किया गया है। वर्तमान समय में झारखण्ड राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली बीमारी कोविड-19 से प्रभावित देशों (यथा-चीन राष्ट्र, दक्षिण कोरिया, इटली, वियतनाम, जापान, मलेशिया, सिंगापुर, इण्डोनेशिया, थाईलैंड, हांगकांग, नेपाल आदि) से आये हुए यात्रियों के स्वास्थ्य की सतत् निगरानी करते हुए इन यात्रियों को 14 दिनों तक संबंधित अस्पताल में Quarantine किया जा रहा है। यदि इस दौरान किसी व्यक्ति में बीमारी के कोई लक्षण नजर आते है, तो उनकी लैंब जाँच कराते हुए उनका उपचार किया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे कि इस बीमारी के संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। इस महामारी की गंभीरता को देखते हुए Epidemic Disease ACT 1897 के आलोक में राज्य सरकार के द्वारा अधिसूचना सं0-61 (13) दिनांक-16.03.2020 के द्वारा The Jharkhand State Epidemic Disease (COVID-19) Regulation, 2020 जारी कर दिया गया है। उक्त के आलोक में गोड्डा जिला से सटे अन्य राज्यों एवं जिला के Boarder Area में बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों तथा अन्य राज्यों में काम करने वाले श्रमिकों इत्यादि जो वापस लौट रहे है, उनका आवश्यक प्राथमिक जाॅच हेतु निम्नप्रकार चेकनाका स्थापित करते हुए तीन पालियों में दण्डाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा प्रतिदिन अपने स्तर पर अन्य राज्यों एवं जिलों से आए प्रवासी मजदूरों को आवश्यकतानुसार चिकित्सीय जांच कर सरकारी क्वॉरेंटाइन एवं होम क्वॉरेंटाइन में भेजे जा रहे हैं। प्रत्येक चेकनाका एवं Quarantine Centre पर बाहर से आने वाले लोगों का स्वास्थ्य विभाग के निदेश के आलोक में आवश्यक जांच हेतु चिकित्सक दल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित कर इलाज कराया जा रहा है।
चेकनाका एवं Quarantine Centre पर प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित समयानुसार पाली में उपस्थित रहकर कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।सभी चेकनाका एवं Quarantine Centre पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों की प्रविष्टि रजिस्टर में की जा रही है।
अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा एवं महागामा/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा एवं महागामा को वरीय पदाधिकारी एवं जिले के अन्य अधिकारियों के द्वारा भी लगातार निगरानी रखी जा रहीं है। जिले मे कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति से संबंधित किसी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो अपने नजदीकी अस्पताल में यथाशीघ्र सूचित करें।
*आप अपने घरों में रहें, सुरक्षित रहें ,एवं जिला प्रशासन का सहयोग करें*

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें