ग्राम समाचार मिहिजाम।
लॉक डाउन 3.0 के अंतिम दिन रविवार को मिहिजाम थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में काफी गर्माहट भरा माहौल रहा। हर जगह देश के अन्य राज्यों से अप्रवासी मजदूर व सगे संबंधी का जामताड़ा जिला में आना लगातार जारी है। बता दें कि मिहिजाम के कृष्णा नगर रोड नंबर 1 में बीते दिनों बिहार के गया से 2 महिला, एक पुरुष व 10 वर्ष का एक बच्चा का आया। वहीं वार्ड संख्या 1 के पार्षद रफीक अंसारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन लोगों का डॉ कुणाल एवं डॉ अमित द्वारा स्वास्थ्य जांच कराया गया। जहां स्वास्थ्य बिल्कुल कुशल पाए जाने पर होम क्वॉरेंटाइन किया गया। वहीं वार्ड 9 में रेड जॉन झारखण्ड के रांची से दो लोग, पश्चिम बंगाल के कोलकाता से दो लोग, तीन महिला व 10 वर्ष के बच्चे। वही झारखण्ड के मधुपुर से एक व्यक्ति आया है। वार्ड 9 के पार्षद मीना बाउरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोगो कि जांच उपरांत ही होम क्वारिनटीन में रखा गया है। वहीं उन्होंने बताया की सभी का स्वास्थ्य जांच किया गया है। उन्होंने बताया जांच प्रमाण पत्र के निर्देश अनुसार ही होम क्वारिनटीन किया गया। वहीं जामताड़ा उपायुक्त द्वारा रेड जॉन से आए लोगों का सरकारी कोरेन्टाइन को रखने का प्रावधान किया गया है। बावजूद इसके होम क्वारिनटीन में रखा जा रहा है। वहीं वार्ड 11 के पार्षद राहुल शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार चेन्नई, हीरापुर, भेलोर, न्यामतपुर से भी कई लोग मिहिजाम आए हैं। जिनका स्वास्थ्य जांच उपरांत होम कोरेन्टाइन किया गया। वहीं पार्षद राहुल शर्मा ने कहा केवल मात्र स्क्रीनिंग प्रक्रिया काफी नहीं है। उन लोगों का ब्लड टेस्ट, कोरोना संबंधित जांच अति आवश्यक है। जिससे दूध का दूध व पानी का पानी स्पष्ट हो सके। वहीं मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुसबेदिया गाँव में एक गर्भवती महिला व पुरुष के आने का संकेत मिलने से स्थानीय निवासी राजकुमार यादव, लाला, कन्हैया लाल शर्मा, प्रिंस प्रसाद ठाकुर के साथ दर्जनों स्थानियों ने इसका विरोध जताया। वहीं कुशबेडिया डंगाल के मुखिया सोनाली मुर्मू से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सप्ताह भी उड़ीसा से 10 लोग आए थे। जिन लोगो को जिला स्वास्थ्य प्रभारी डॉ एस के किस्कु द्वारा जांच उपरांत कुशल पाए जाने पर होम कोरेन्टीन किया गया। वहीं चेन्नई से आने वाले गर्भवती महिला व पुरुष की जानकारी के दौरान उन्होंने बताया जिला प्रशासन से जांच की गई है। जहां डॉक्टर द्वारा घोषणा पत्र दी गई है। ऐसे समय में स्थानीय लोगों को भी सहयोग करने की आवश्यकता है। ज्ञात हो कि इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों के नागरिकों में संकरण के प्रादुर्भाव को ले भय का माहौल बना हुआ है। कोरोना से बचाव के वर्चस्व को जारी रखते हुए चित्तरंजन रेलवेस्टेशन परिसर में लगातार प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य जाँच किया जा रहा है। वहीं इस बात की भी जानकारी देते हुए मोहम्मद रियाजुद्दीन अंसारी, अमित कुमार एवं कुणाल ठाकुर ने बताया कि आने वाले लोगों को सरकारी कोरेन्टीन सेंटर में रखा जा रहा है और इन लोगों का घोषणा पत्र के नियमो में रहने की सलाह दी जा रही है। वही जाँच उपरांत आने वाले लोगो का पूर्ण विवरण कहा से आये है, कहा जाना है, नाम पता मोबाइल नंबर आयु कितने सदस्य आदि की जानकारी ली जा रही है, ताकि कुछ भी संदिग्ध पाए जाने पर स्पष्ट जांच हो सके। वहीं भारत माता मंडप में समाचार लिखे जाने तक 8 लोग उपस्थित थे, जो कि 4 कुसबेदिया के 3 छाताडंगाल व एक स्थानीय बताए गए। वहीं उन लोगों का खाने-पीने की भी व्यवस्था नगर परिषद् की और से जा रही है। विदित हो कि बहुत ऐसे लोग भी हैं जो अलग-अलग जगहों से आए हैं जो अपनी जानकारी छुपा रहे हैं। इस संबंध में डॉ दुर्गेश झा ने कहा की वैसे लोग कृपया जानकारी न छुपाये, अपनी आने जाने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को दे वही उन्होंने बताया की दुसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों का जिले में स्वागत किया जा रहा है। किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर अस्पताल भी भेजा जा रहा है। वहीं ज्यदातर लोग जांच उपरांत स्वस्थ पाए गए। जिसे होम क्वारिनटीन कर दिया जा रहा है। जहां समय-समय पर स्वास्थ्य कर्मी द्वारा जांच की जा रही है।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें