Mihijam News (Jamtara) रेलवे स्टाफ ने गरीबो को कराया भोजन

ग्राम समाचार मिहिजाम।
चितरंजन रेलवे स्टेशन परिसर में मिहिजाम के गरीब असहाय तबके के लोगों को भोजन कराया गया। इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक एसके पाठक ने बताया की ग्रुप डी के रेलवे स्टाफ द्वारा गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई जहा रेलवे पुलिस कर्मी वाई के यादव, यूके माझी, विनोद कुमार आदि ने मिलकर सहयोग किया। इससे पूर्व भी ग्रुप सी के कर्मचारियों ने भी गरीब असहाय लोगों को भोजन कराया था। यह सिलसिला बीच-बीच में किया जा रहा है, ताकि गरीब असहाय को थोड़ी बहुत राहत पहुंचाई जा सके। वहीं उन्होंने सभी मिहिजाम वासियों से लॉकडाउन के पालन के साथ ही लगातार हाथ धोना, मास्क पहनना इत्यादि पर जोर दिया।
                                                           रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें