ग्राम समाचार मिहिजाम।
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गणेश कुमार के द्वारा बताया गया कि श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, झारखंड ,रांची के द्वारा राज्य स्तर पर कोविड -19 रिस्पांस टीम कंट्रोल रूम गठित किया गया है। जो दिनांक- 28/03/2020 से कार्यरत हैं । वर्तमान में राज्य में प्रवासी मजदूरों के लौटने से संबंधित सूचनाओं /डाटा को निर्बाध गति सेबि ना किसी त्रुटि के इंट्री करने हेतु राज्य स्तर से सभी जिले के लिए गूगल सेट तैयार किया गया है। जिसमें संबंधित डाटा की इंट्री करनी है। जिला स्तर पर उक्त डाटा एंट्री के सुचारू रूप से कार्यान्वयन हेतु एनआईसी जामताड़ा में इस हेतु एक कोषांग का गठन किया गया है। जिसमें *नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री देव कुमार मिश्रा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जामताड़ा को नामित किया गया है तथा श्री प्रीतम केसरी, कंप्यूटर ऑपरेटर, श्रम विभाग जामताड़ा एवं श्री दिलीप गोराई, कंप्यूटर ऑपरेटर, शिक्षा विभाग जामताड़ा की प्रतिनियुक्ति की गई है। उपायुक्त जामताड़ा के द्वारा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को निम्न निर्देश दिए गए हैं-
• उक्त गूगल सीट से संबंधित यूजर आईडी एवं पासवर्ड गोपनीय शाखा से प्राप्त करेंगे तथा यूजर आईडी एवं पासवर्ड किसी अन्य से साझा नहीं करेंगे।
•Migrants workers से संबंधित डाटा Migrants workers को लाने हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी /जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा से प्रतिदिन प्राप्त करेंगे। दंडाधिकारी के द्वारा ससमय प्रतिदिन उपलब्ध करा दी जाएगी।
• प्राप्त गूगल सीट में प्रतिदिन संध्या 6:00 बजे तक निश्चित रूप से प्राप्त डाटा को संबंधित डाटा ऑपरेटर /कंप्यूटर ऑपरेटर से कराना सुनिश्चित करेंगे।
• नोडल पदाधिकारी डाटा ऑपरेटर/ कंप्यूटर ऑपरेटर को डाटा देने से पूर्व की शुद्धता यथा स्पेलिंग आदि की पूर्ण रूप से जांच कर लेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि डाटा की इंट्री गूगल सीट में निर्धारित प्रपत्र में ही किया जाए और उक्त प्रपत्र को किसी भी परिस्थिति में किसी भी स्तर पर मॉडिफाई नहीं किया जाए।
•डाटा की इंट्री अंग्रेजी में ही किया जाए ताकि फिल्टर करने में कोई असुविधा न हो।
• गूगल सीट हेतु Gmail में उपलब्ध कराया जाएगा। यदि गूगल सीट हेतु प्रतिदिन नया लिंक प्राप्त होता है तो पुराने लिंक पर आज की तिथि का डाटा एंट्री नहीं करेंगे ,बल्कि नया लिंक पर ही एंट्री करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर श्री बिरजू राम , ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, एनआईसी ,जामताड़ा मोबाइल नंबर- 70048 52110 या राज्य स्तर पर श्री मंदीप पंटा मोबाइल नंबर- 9599055684 एवं सुश्री सीखा लगड़ा, मोबाइल नंबर- 6206817004 पर संपर्क कर सकते हैं। वही उपायुक्त ने पदाधिकारियो को आदेश देते हुए कहा कि जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जामताड़ा तकनीकी कार्यों का पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे एवं
अपर समाहर्ता,जामताड़ा उक्त कोषांग के वरीय प्रभार में रहेंगे एवं उक्त डाटा एंट्री की अपने स्तर से भी सतत निगरानी एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, मिहिजाम

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें