Godda News: रेड क्रॉस दिवस पर भोजन के साथ साबुन और मास्क का वितरण किया गया







ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-8 मई शुक्रवार को  जिला प्रशासन के तत्वावधान में रेडक्रॉस द्वारा अडानी फाउंडेशन एवं नगर परिषद के सहयोग से संचालित तीन कम्युनिटी किचन सेंटर पर शुक्रवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर निःशुल्क भोजन के साथ-साथ जरूरतमन्दों के बीच साबुन और मास्क का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता सह कम्युनिटी किचन कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर  ऋतुराज, अनुमण्डल पदाधिकारी गोड्डा सह रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष संजय पीएम कुजूर, नगर अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार उर्फ गुड्डु मंडल, नीति आयोग के जिला समन्वयक संतोष कुमार, जीप सदस्य घनश्याम यादव, डॉ. प्रभा रानी प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विवेक सुमन, जिला खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू, अडानी फाउंडेशन के सीएसआर हेड सुबोध सिंह व मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार, समाजसेवी सन्तोष सिंह एवं संजीव साह ने रेडक्रॉस के सेवादारों में मुकेश गाडिया, सुरजीत झा, समीर दुबे, तनवीर इरफानी, शेषमणि पांडेय, मनोज कुमार पप्पु, अमित राय,अमरेन्द्र सिंह बिट्टु, बच्चु झा, सुभाष चन्द्र, इम्तियाज अहमद, शिवेंद्र झा, अखिल झा, आशुतोष झा, दयाशंकर, अमित बोस, मनोज भारती, रेखा कुमारी एवं सत्यकाम राहुल के अलावा विगत 28 मार्च से अबतक के 43 दिनों के त्रुटिहीन और अबाध सेवाभाव की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं दी।


Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें