Jamtara News जल समृद्धि योजना एवं विरसा हरित ग्राम योजनाओं का गहन समीक्षा किया गया

ग्राम समाचार जामताड़ा।
सोमवार को मनरेगा आयुक्त श्री सिद्धार्थ त्रिपाठी के द्वारा उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा के साथ मनरेगा अंतर्गत निलंबर पीतांबर जल समृद्धि योजना एवं विरसा हरित ग्राम  योजनाओं का गहन समीक्षा किया गया समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि हर हाल में योजनाओं को  मनरेगा सॉफ्ट में चालू करें एवं प्रत्येक ग्राम टोला में पांच योजना चलाएं एवं जो भी प्रवासी मजदूर लौट रहे हैं उनको उनके मांग के अनुसार लेबर कार्ड निर्गत करें एवं नजदीक के टोले में ग्राम में उनके सुविधा अनुसार कार्य उपलब्ध कराए। हर हाथ को काम दे कोई भी मनरेगा मजदूर  बेरोजगार नहीं रहे जो भी काम मांगे उसको मनरेगा में काम उपलब्ध कराएं तथा पंचायत वार प्रवासी मजदूरों को मैपिंग करें । एवं जिस गांव टोले में योजना सैंक्शन  नहीं है संबंधित  टोले में अभिलंब योजना स्वीकृत कराएं साथ  ही जेएसएलपीए तथा आशा का सहयोग लेंगे तथा अन्य सी एस ओ /एन जी ओ का भी सहयोग लेने का निदश दिया गया ।एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियो को पारदर्शिता के साथ मनरेगा कार्य संपादन करने का निदेश दिया गया। इस अवसर पर  निदेशक डीआरडीए  श्री राम वृक्ष महतो,परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान,परियोजना अर्थोशास्त्री अनूपकुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित  गिरिवर मिंज,नाला सुनील कुमार प्रजापति ,फतेहपुर मुकेश कुमार बाउरी, करमाटांड़ श्री मति पल्लबी सिन्हा , जामताड़ा अमृता प्रियंका एक्का, एवं  बीपीओ जामताड़ा टिंकू कुमार, नारायणपुर विद्युत मुर्मू,नाला प्रदीप टोप्पो एवं फतेहपुर बानी व्रत मित्रा  तथा dpm jslps रीता सिंह ए एस ए से  रूमा चटर्जी उपस्थित थे।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें