ग्राम समाचार, भागलपुर। भारत सरकार द्वारा घोषित 4थै लाकडाउन में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा राहत कार्य 45वें दिन भी जारी रहा और शहर के विभिन्न क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां रेडी टू ईट फूड लगभग 700 पैकेट का वितरण किया गया। आज संस्था द्वारा बृद्धा आश्रम को आज भी बरारी में 150 पैकेट, रंजीत झुनझुनवाला द्वारा 100 पैकेट शहर के जबारीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में बाँटा गया, संजय साह द्वारा 50 पैकेट, मुन्ना गाँधी द्वारा 25 पैकेट, शुभम झुनझुवाला द्वारा 100 पैकेट शहर के उत्तरी क्षेत्रों में भ्रमण कर बाँटा गया, आयुश बुधिया ने नाथनगर स्थित अनाथालय में 150 पैकेट का वितरण किया और् कार्यालय से 125 पैकेट का वितरण किया गया। आज के आयोजन में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक पुर्व मेयर दीपक भुवांनियां, प्रभात केजरीवाल, पुर्व अध्यक्ष श्रवण बाजोरिया, अध्यक्ष शिव अग्रवाल, महामंत्री अनिल खेतान, सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया शर्मा, रवि बुधिया, अरूण झुनझुनवाला, आयुष बुधिया, ओम कानोडिया, विकास शर्मा, रंजीत झुनझुनवाला, टुनटुन, आकाश एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा रेडी टू ईट फूड के 700 पैकेट का किया गया वितरण
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें