ग्राम समाचार जामताड़ा।
सोमवार को जामताड़ा परिसदन में शिक्षा मंत्री झारखंड सरकार से विधायक जामताड़ा इरफान अंसारी ने जामताड़ा परिसदन में मिलकर पारा शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया एवं उनके समाधान के लिए आग्रह किया। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष नारायणपुर ने इन विषयों को माननीय के समक्ष बिंदुवार रखा।
इन्होंने कहा की पारा शिक्षकों की सेवा नियमित करते हुए वेतनमान देने की कृपा की जाए विदित है की पूर्वर्ती सरकार से तंग आकर पारा शिक्षकों ने वर्तमान सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पूरे प्रदेश में 61 हजार पारा शिक्षकों को उम्मीद है कि इस सरकार से पारा शिक्षकों को वेतनमान और सम्मान मिलेगा। साथ ही जामताड़ा जिले में अवैध युक्तिकरण कर पारा शिक्षकों का आर्थिक मानसिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है पारा शिक्षकों का युक्तिकरण 25 से 30 किलोमीटर तक युक्तिकरण कर दिया गया है अल्प मानदेय पर काम कर रहे पारा शिक्षकों के लिए बहुत ही मार्मिक स्थिति बनी हुई है श्री कुमार ने युक्तिकरण को मंत्री महोदय से रद्द करने का आग्रह किया। इस पर मंत्री जी ने कहा कि सभी बंद विद्यालय बहुत जल्द खोल कर पुनः पारा शिक्षकों को उसकी विद्यालय में भेज देंगे साथ ही साथ युक्तिकरण किए गए पारा शिक्षकों के साथ सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। आगे श्री कुमार ने कहा छोटे-मोटे मामले में हुए मुकदमे को आधार बनाकर विभाग द्वारा पारा शिक्षकों की सेवा को सेवा मुक्त कर दी गई और कुछ का मुक्त करने की प्रक्रिया में है जबकि पारा शिक्षकों का नियोक्ता एसएमसी ने उन्हें बर्खास्त करने की कोई भी अनुशंसा नहीं की है, बावजूद विभाग इन्हें कार्य करने से रोक रहा है जो गलत है इसका त्वरित रूप से समाधान करने का आग्रह किया साथ ही साथ एनसी क्लियर होने के बावजूद एनआईओएस ने पुनः जिनको एनसी लगा दिया उनके समाधान के लिए एवं अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को प्रशिक्षित होने के लिए एक मौका देने का आग्रह किया गया इस पर मंत्री जी ने कहां की यथाशीघ्र कोरना संकट काल के बाद इस पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा माननीय विधायक इरफान अंसारी ने इन सभी विषयों पर मंत्री जी को गंभीरता पूर्वक विचार करने का आग्रह किया विधायक जी ने कहा जितना जल्दी हो सके पारा शिक्षकों का स्थायीकरण के साथ अन्य समस्याओं को निदान हो क्योंकि पारा शिक्षकों ने वर्तमान सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इस मौके पर मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह, कमाल अंसारी, शकील अंसारी, रंजीत महतो ,आदि पारा शिक्षक मौजूद थे।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें