ग्राम समाचार
जामताड़ा:
उपायुक्त
जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने बताया कि प्राप्त सूचनानुसार बंगाल की
खाड़ी से उठने वाली चक्रवाती तूफान " Amphan Cyclone " को ओड़िशा राज्य होते हुए झारखंड राज्य में
अगले कुछ घंटे के अंदर प्रवेश करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी जामताड़ा को निर्देश
दिया गया है कि अपने क्षेत्रांतर्गत घर से बाहर निकलने में एहतियात बरतने हेतु आम
जनों में व्यापक प्रचार प्रसार की जाय। क्षेत्र में जितने भी लोग कच्चा मकान एवं
बिना मकान के रहते हैं उन्हें सरकारी भवन, विद्यालय
अथवा अन्य सुरक्षित आश्रय स्थलों में ठहराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए।
तूफान
से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
वैसे
तो देश में लॉकाडाउन है लेकिन फिर भी आपको अगर तूफान में घर से बाहर निकलना पड़े
तो मास्क लगाकर ही निकलें।
यही
नहीं आपको अपने शरीर के बाकि अंगों को भी ढक कर रखना चाहिए क्योंकि धूल के कारण
जल्द इंफेक्शन होता है।
अगर
आप तूफान में फंस जाते हैं तो सबसे पहले अपने लिए किसी छत की तलाश करें।
अगर
घर के अंदर हैं तो भूलकर भी खिड़की के पास ना रहें।
खिड़कियों
और दरवाजों के अच्छी तरह बंद करने के बाद इनके आसपास कोई भारी सामान रख दीजिए, जिसके कारण वो खुलेंगे नहीं।
अगर
खिड़की-दरवाजे कांच के हैं तो मोटे पर्दे से उन्हें कवर कर दें और नीचे भी मोटा
कपड़ा बिछा दें, जिससे कांच टूटकर अगर गिरे तो बिखरें
नहीं।
मोबाइल
पर पल-पल की जानकारी लेते रहें
न
घबराएं और ना परेशान हों बस रहें सावधान
किसी
भी तरह के धातु या बिजली के सामान को न छुएं, घर
में मोमबत्ती और माचिस का इंतजाम रखें, भूलकर
भी मिट्टी के तेल का प्रयोग ना करें।
अगर
आप कार में हैं तो ऐसी जगह कार को पार्क करें, जहां
उसके ऊपर पेड़ ना हो, जिससे पेड़ गिरने का खतरा आपकी कार पर
ना हो।
तूफान
आते वक्त अगर गाड़ी के अंदर हैं तो ध्यान रहे कि दरवाजे-खिड़की अच्छी तरह बंद
होने चाहिए।
तूफान
के वक्त गाड़ी के अंदर रेडियो न चलाएं, ऐसा
करने से आप आसमानी बिजली की चपेट में आ सकते हैं।
तूफान
के वक्त नहाने से बचना चाहिए क्योंकि पानी में करंट सबसे तेजी से फैलता है, कोशिश करें कि पानी से दूर ही रहें।
मोबाइल
पर मौसम की जानकारी लेते रहें,अगर
घरवालों से दूर हैं तो फोन पर उनसे संपर्क में रहें।
रोहित
शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें