Jamtara News जामताड़ा जिले से 29 लोगो के जांच के लिए सैम्पल पीएमसीएच धनबाद भेजा गया

ग्राम समाचार जामतारा।
जिला स्तरीय कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल में उपचार रत मरीज व लाक्षणिक व्यक्तियों का नमूना संग्रह कर जांच के लिए पीएमसीएच धनबाद भेजा गया। इधर प्रखंड स्तर पर भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की देखरेख में लैब तकनीशियन ने नमूना संग्रह कर जांच को भेजा है। रविवार को जिला व प्रखंड स्तर पर 29 लाक्षणिक व्यक्तियों का नमूना संग्रह कर जांच को भेजा गया। इस क्रम में कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल के प्रभारी डॉ. दुर्गेश झा की देख रेख में कोबिड अस्पताल उदलबनी में दो पॉजिटिव मरीज व पांच लाक्षणिक व्यक्तियों का नमूना संग्रह किया गया। जबकी नारायणपुर,नाला,कुंडहित प्रखंड में 22 लाक्षणिक व्यक्तियों का नमूना संग्रह कर जांच को धनबाद भेजा गया। नमूना संग्रह व जांच के प्रगति की बात करें तो अब तक जिले में 355 व्यक्तियों का नमूना संगह कर जांच को धनबाद व जमशेदपुर लैब भेजा गया। है। वहीं अब तक 301 व्यकतियों का जांच रिपोर्ट आ चुका है। जिले में दो पॉजिटिव जबकी 299 नमूना का नगेटिव रिपोर्ट आया है। वहीं 54 नमूना का जांच अब भी जांच घर में लंबित है। इस संबंध में जिला स्तरीय कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल प्रभारी डॉ. झा ने बताया की प्रत्येक प्रखंड में नमूना संग्रह कार्य में तेजी लाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। प्रयास किया जा रहा है की प्रतिदिन कम से कम प्रत्येक प्रखंड से दस नमूना संग्रह हो।
                                       अरविंद ओझा ग्राम समाचार जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें