Godda News:सांसद ने रांची से दवा मंगवाकर रोगी के घर पहुंचाया



ग्राम समाचार,गोड्डा ब्यूरो रिपोर्टः- रविवार 10 मई को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सहृदयता प्रदर्शित करते हुए रांची से दवा मंगा कर गोड्डा के मानसिक रोगी के घर पर पहुंचाया।वाकया गोड्डा के अंबेडकर निवासी शैलेंद्र हरिजन की है।शैलेंद्र हरिजन का मानसिक इलाज रांची से चल रहा है।लॉक डाउन के चलते दवा नहीं मिलने के कारण उसने सांसद से संपर्क किया।सांसद ने उसकी समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुए रांची से दवा मंगा कर उसके घर पर पहुंचा दी।सांसद के इस कृत्य की चहूंओर प्रशंसा हो रही है।इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सिंह,हरि किशोर सिंह,शिवेश वर्मा,सुमन झा,उज्जवल सिंह,नंदन सिंह,श्री राम सिंह चौहान मुख्य रूप से मौजूद थे।
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें