ग्राम समाचार, जामताड़ा। शनिवार सुबह लॉक डाउन के कारण सीएमसी वेल्लोर से फंसे जामताड़ा के 29 प्रवासी शनिवार को सुबह जामताड़ा पहुंचा। 29 लोगों में के जामताड़ा प्रखंड के 01, कर्माटांड़ के 07, नाला के 04, फतेहपुर के 01, कुंडहित के 02 और नारायणपुर प्रखंड के 14 लोग शामिल है।
प्रवासी जिला मुख्यलय पहुंचते चिकित्सक टीम ने सभी प्रवासियों का थर्मल पावर एक्सप्लेनिंग किया साथ ही सुरक्षित वाहन से प्रशासनिक पदाधिकारी की देखरेख में संबंधित प्रवासी को प्रखंड मुख्यालय भेज दिया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जांच उपरांत आवश्यकता के अनुसार होम क्वॉरेंटाइन एवं सरकारी को क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा गया।जिला स्तरीय चिकित्सक टीम जिला स्तरीय कोरोना अस्पताल प्रभारी डॉ दुर्गेश झा के नेतृत्व में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके किसको एवं एमपीडब्ल्यू मनोज कुमार तिवारी ने थर्मल पावर स्क्रीनिंग के तहत प्रवासियों की जांच की जांच के क्रम में सभी प्रवासियों का सामान्य स्वास्थ्य पाया गया।
- अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें