फोटो- मिहिजाम बाजार में लोगो की भीड़
ग्राम समाचार मिहिजाम: कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने को लेकर जहा एक और जिला प्रसाशन द्वारा लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दिन रात एक कर दिया है। खुद जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक पल पल की ख़बर लेने में बने हुए हैं। तो वही कुछ लोग इस महामारी को मजाक में ले रहे है। लॉकडाउन होने के बाद भी लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर जमा हो जाते हैं। और काफी संख्या में एक जगह एकत्रित होकर टाइम पास करते नजर आते हैं। जबकि पुरे देश में धारा 144 भी लागु है। उसके बाद भी लोग एकत्रित होने से बाझ नही आ रहे है। वही प्रसाशन को लॉकडाउन का पालन करवाने में ज्यादा दिक्कत मालपाड़ा,राजबाड़ी, छाताडंगल, कृष्णानगर, रामुखताल, मैन रोड, कांनगोई, अंबेडकरनगर, हाड़ीपाड़ा, बजरापाड़ा इत्यादि जगहों में हो रही है। क्योकि पुलिस की लगातार गस्ती के बावजूद लोग सड़कों पर मंडराते नज़र आते रहते हैं। पुलिस या किसी अधिकारी का वाहन आता देख कुछ देर के लिए तो लोग अपने अपने घरो में चले जाते हैं। लेकिन जैसे ही पुलिस या किसी अधिकारी का वाहन गुजर जाता है। तो लोग वापस घरों के बाहर निकल आते हैं। इस तरह मटरगस्ती सडको पर आम बात हो गई है।
फोटो- मिहिजाम बाजार में गस्ती के दौरान खड़ी पुलिस जीप
पुलिस ने लॉकडाउन का उलंघन करने वालों पर सख्ती से पेश आने की हिदायत भी कई बार दी है। आये दिन, दोपहर, शाम, रात पुलिस द्वारा औचक निरीक्षण भी लगातार जारी है। फिर भी लोग बाज नही आ रहे है। वहीं हॉट बाज़ारों में भी पुलिस द्वारा शारिरिक दूरी, मास्क आदि पर कड़ी निगरानी रख रही है। प्रशासन द्वारा सभी जगह माइकिंग कर लोगों को सावधानी बरतने व सरकार के निर्देशों से अवगत भी कराया जा रहा है। फिर भी लोग द्वारा लॉकडाउन का उलंघन, शारिरिक अलगाव में कमी व मास्क को नजरअंदाज सडको पर नजर आ रहे है।
- रोहित शर्मा,ग्राम समाचार, मिहिजाम।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें