ग्राम समाचार, भागलपुर। मसदी पंचायत के वार्ड संख्या 8 में 50 जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन और डिटॉल साबुन का वितरण जिला परिषद सदस्य प्रीति कुमारी के सौजन्य से एवं बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु के द्वारा मनरेगा भवन मसदी में किया गया। श्री हिमांशु ने कहा कि जब से कोरोना वायरस के संक्रमण होने के कारण सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाया गया। तभी से सभी गांव में जरूरतमंद परिवार के बीच सूखा राशन एवं डिटॉल साबुन का वितरण एवं निस्सहाय को आर्थिक मदद कर रहे हैं। लेकिन सरकार द्वारा दवाई और भोजन की व्यवस्था नहीं की गई है। श्री हिमांशु ने कहा सरकार के द्वारा घोषणा के बावजूद गरीब परिवार को गेहूं और दाल नहीं दिया जा रहा है। केवल चावल दिया जा रहा है। क्या गरीब माड़ भात खाएंगे। श्री हिमांशु ने कहा कि जिनको राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी राशन दिया जाए। गांव में दवाई एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया जाए। जिनका राशन कार्ड नहीं बना है उनका राशन कार्ड अविलंब बनाया जाए। श्री हिमांशु ने कहा कि सुल्तानगंज उत्तरी जिला परिषद के नेतृत्व में लगातार गरीब परिवार तक राशन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है और जब तक लॉक डाउन की स्थिति बनी रहेगी किसी भी गरीब परिवार को भूखे नहीं मरने देंगे। वितरण समारोह में सुमन कुमार, प्रीतम कुमार, बृजेश कुमार सीटू कुमार शामिल थे।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें