Godda News: सुंदरपहाडी़ प्रखंड के पंचायतों में शुरू हुआ सैनिटाइजेशन का कार्य


 ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के सभी पंचायतों एवं वार्डो में सैनिटाइजेसन किया जा रहा है।पंचायत एवं गांव के सभी सार्वजनिक स्थलों यथा पंचायत भवन हाट, नाला, नाली, इत्यादि जगहों पर छिड़काव का कार्य प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सुमन कुमार सौरभ के निर्देशानुसार सभी मुखिया द्वारा कराया जा रहा है ।प्रखंड सह अंचल कार्यालय सुंदरपहाड़ी भवन के अतिरिक्त हॉस्पिटल, कस्तूरबा विद्यालय, इत्यादि जगहों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है प्रखंड विकास पदाधिकारी सुंदर पहाड़ी के द्वारा बताया गया कि सैनिटाइजेशन कार्य के अलावे सभी पंचायतों को पर्याप्त संख्या में पीपीई किट्स उपलब्ध करा दिया गया है ताकि कोविड-19 के संक्रमण के खतरे को कारगर तरीके से रोका जा सके। ऐतिहातन कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अभी तक वैसे पंचायत जहां पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा चुका है जिसमें धमनी, तिलाबाद, घटियारी, सुसनी प्रमुख हैं।

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें