ग्राम समाचार गोड्डा,ब्युरो रिपोर्ट:- कल जिला प्रशासन को जानकारी मिली थी कि रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में 40 प्रवासी मजदूर फसें हैं और उन्हें गोड्डा आने के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं थे। गोड्डा जिला प्रशासन को जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए वाहनों को रांची भेजा गया। 40 प्रवासी मजदूरों को बसों के द्वारा गोड्डा लाया गया। उपायुक्त किरण पासी ने बताया कि जिले में प्रवासी मजदूरों के लिए वाहनों की सुविधा कर उन्हें अपने गंतव्य जगहों पर पहुंचाया जा रहा है । जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मियों के द्वारा पूरी निष्ठा भाव से कार्य किया जा रहा है। झारखंड राज्य से बाहर दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस गोड्डा जिले में लाने का काम जिला प्रशासन बखूबी कर रहा है। जिला प्रशासन लगातार तत्परता के साथ इस काम में लगे हुए हैं।
Editor -
भुपेन्द्र कुमार चौबे
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें