Breaking News : मोदी सरकार ने देश में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सिर्फ गाइलाइन्स का इंतजार

ग्राम समाचार नई दिल्ली। India Lockdown 4.0 Guidelines LIVE Updates:   केंद्र सरकार की तरफ से देश में लॉकडाउन 4.0 को 31 मई तक बढ़ाएगा जाएगा। मोदी सरकार की तरफ से थोड़ी देर में गाइडलाइन्स का ऐलान होने वाला है। 

इससे पहले पंजाब और महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्यों में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।इन दोनों राज्यों के बाद तमिलनाडु सरकार ने भी राज्य में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि लॉकडाउन के चौथे चरण में कुछ छूट दी जाएंगी, ताकि जीवन धीरे धीरे पटरियों पर आ सके। उत्तर प्रदेश में भी कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन के चौथे चरण में छूट मिल सकती है। 

योगी सरकार ने अभी भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों को नहीं खोलने के संकेत दिए हैं। सरकार आर्थिक गतिविधि फिर से शुरू करने के लिए रोडमैप तैयार कर रही है। जरूरी चीजों के अलावा अन्य दुकानें भी खुल सकती हैं। हालांकि रेड जोन और कंटेनमेंट जोन में सरकार रियायत नहीं देने के पक्ष में है। लॉकडाउन 4.0 में सरकार कई रियायतें दे सकती है। इनमें  मेट्रो, बस और कैब सेवाओं का परिचालन भी शामिल है। हालांकि मेट्रो का परिचालन 15-15 मिनट के अंतराल पर होगा और यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। साथ ही यात्रा के लिए आरोग्य सेतु एप और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। 

देशभर में कोरोना से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें देश के 30 शहरों में लॉकडाउन 4 में भी पहले की तरह सख्ती लागू रहेगी। इनमें मुंबई, पुणे, ग्रेटर चेन्नई, अहमदाबाद, थाणे, दिल्ली, इंदौर, कोलकाता, जयपुर, नाशिक, जोधपुर, आगरा, तिरुवल्लुवर, औरंगाबाद, कुड्डालोर, ग्रेटर हैदराबाद, सूरत, चेंगलपट्टू, अरियालुर, हावड़ा, कुर्नूल, भोपाल, अमृतसर, विल्लुपुरम, वडोदरा, उदयपुर, पालघर, बहरमपुर, सोलापुर और मेरठ का नाम शामिल है। इन शहरों में ही कोरोना के करीब 80 फीसदी मामले मिले हैं।

 बता दें कि देश में अभी भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड 4987 नए मामले सामने आए हैं, जो कि एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों का आंकड़ा है। इस दौरान देश में 120 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। कुल मरीजों की संख्या 90927 हो गई है। इनमें से 53946 एक्टिव केस हैं और 34109 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक 2872 लोगों की मौत हो चुकी है।


Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें