Bhagalpur News:विभिन्न मंडलो में भाजपा किसान मोर्चा टीम का गठन

ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी उर्फ शिवबालक ने शुक्रवार को भागलपुर जिला के अंतर्गत विभिन्न मंडलो में किसान मोर्चा की टीम का गठन किया। पीरपैंती विधानसभा में पीरपैंती दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विकास सिंह राठौड़, पीरपैंती उत्तरी मंडल अध्यक्ष मुरारी राय, शिवनारायणपुर मंडल अध्यक्ष अजीत झा, नंदलालपुर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, कहलगांव विधानसभा में  कहलगांव नगर मंडल अध्यक्ष डॉक्टर ओम शंकर, सनोखर मंडल अध्यक्ष विजय महलदार, सन्हौला मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध गोस्वामी, गोराडीह मंडल अध्यक्ष जय किशोर सिंह, कहलगांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अविनाश चौधरी, नाथनगर विधानसभा में सबौर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल, जगदीशपुर मंडल अध्यक्ष भवेश सिंह, नाथनगर मंडल अध्यक्ष विनोदानंद राय, भागलपुर विधानसभा में विजय मित्रा नगर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल, तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष आशुतोष पांडे और ईश्वरनगर नगर मंडल अध्यक्ष सुधांशु शेखर प्रिंस बनाए गए हैं। सुल्तानगंज विधानसभा में सुल्तानगंज उत्तरी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सुल्तानगंज दक्षिण मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, सुल्तानगंज नगर मंडल अध्यक्ष दयानंद मोदी, शाहकुंड मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, सजोर मंडल अध्यक्ष कामदेव झा को मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन पर भागलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडे, जिला महामंत्री अभिनव सिंह, देवव्रत घोष, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, विपुल सिंह, पवन मिश्रा, संतोष कुमार, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला मंत्री प्रणब दास, मनीष दास, जिला प्रवक्ता राजेश टंडन, पृथ्वीराज कुमार श्रवण, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटु, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता, शुभम मिश्रा, मानस सिंह, प्रभाकर झा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें